हनुमानगढ़। डीएस निर्बाण मेमोरियल चैरीटेबल ट्रस्ट व जयपुर हॉस्पिटल, नोहर के तत्वावधान में दिवंगत शारीरिक शिक्षक दलीप सिंह निर्बाण की 17वीं पुण्यतिथि के मौके पर रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 14 जनवरी को होगा। शिविर नोहर में रेलवे स्टेशन व बिहानी चौक के नजदीक स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में सुबह 9.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में डॉ. याकूब मोहम्मद, डॉ. सतपाल, डॉ. रजनीश, डॉ. तारिक मोहम्मद, डॉ. अंजना, डॉ. रीना, डॉ. सांवरमल शर्मा, डॉ. अनिल ख्यालिया, डॉ. अनूप सिंह व डॉ. संजय कुमार नि:शुल्क सेवा देंगे।

