रावतसर। स्वर्गीय सुरेंद्र पचार की पुण्यतिथि के अवसर पर रावतसर में आठवें विशाल रक्तदान शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रावतसर के सीआई ईश्वर आनंद शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में डीईईओ जितेंद्र बठाला, एसीबीईओ हरीश बेनीवाल, डीईईओ फलोदी पूर्ण देव, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इसके अलावा जेपी दूधवाल, दयाराम चाबरवाल, डॉ. अमर सिंह थोरी, तहसील अध्यक्ष गुरदेव सिंह, राम प्रताप, अमित शर्मा, सुभाष पालावत, मुनीर खान मंडीवाल, राधेश्याम पारीक, साब राम सिल्लू, कलवंत सुथार, मनजीत भोमपुरा, राकेश शास्त्री, सुभाष सोनी, राजेंद्र थोरी, मांगीलाल पूनिया, ओम पूनिया, जगदीश सिहाग, सुरेंद्र भारी, सुशील ज्यानी, राजू सहारण और सुरेंद्र अशोक गोदारा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस दौरान सीआई ईश्वर आनंद शर्मा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की। अन्य वक्ताओं ने स्व. सुरेंद्र पचार के जीवन और उनके समाजसेवी कार्यों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। निजी शिक्षण संस्था संघ द्वारा प्रतिवर्ष 26 मार्च को स्व. पचार की स्मृति में इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इस वर्ष आयोजित शिविर में कुल 101 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि रही। कार्यक्रम के अंत में धर्म सिंह पचार ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
संवाददाता- नरेश सिगची
