-गौशाला परिसर में सेवा-सम्मान समारोह, डॉ. ऋषभ गुप्ता हुए सम्मानित
हनुमानगढ़। राष्ट्रीय युवक परिषद हनुमानगढ़ इकाई की ओर से हनुमानगढ़ जंक्शन–अबोहर बाईपास स्थित श्री गौशाला परिसर में सेवा, सम्मान और संस्कृति के समन्वय के साथ एक गरिमामय सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य, समाजसेवा और गौसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए डॉ. ऋषभ गुप्ता को राष्ट्रीय युवक परिषद की ओर से माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. गुप्ता के सेवाभाव, समर्पण और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हनुमानगढ़ जंक्शन के रेलवे स्टेशन अधीक्षक रमेश शर्मा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में यस बैंक के चीफ मैनेजर मधुसूदन शर्मा, सुनील सिवर, रमेश पचारिया, भंवर सिंह, ओमप्रकाश बाबल, श्रवण सहारण एवं अमनदीप संधू मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवक परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने की। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा युवाओं को सेवा कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में कार्य करने वाले चिकित्सकों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणास्रोत होता है। कार्यक्रम के अंतर्गत भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें शंकर सैनी, विनोद यादव, किशोरी जी एवं सुरेंद्र सिंह म्यूजिक मास्टर ने भक्ति रस से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भजनों का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के समापन पर गौशाला में गौवंश के लिए 11 क्विंटल हरा चारा अर्पित किया गया। इस दौरान परिषद के ओम ईश्वर बठला, वीरेंद्र जैन, रामगोपाल सेन, रामलाल कांवलिया, कुडाराम, पवन सोनी, मनजीत सिंह, घनश्याम बिहानी, सुमित जावा, दिनेश शर्मा, राजू शर्मा, दीपक शर्मा, मोहन वर्मा, राहुल मिश्रा, मदन बागड़ी सहित महिला विंग से गायत्री भार्गव, अंजू बंसल, जरीना बानो तथा मास्टर दलजीत सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम सामाजिक एकता और सेवा भावना का सशक्त संदेश देते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
