हनुमानगढ़। भारत विकास परिषद की हनुमानगढ़ संगम शाखा की बैठक अध्यक्ष महेश जसूजा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में संरक्षक सुरेन्द्र गाडी, राजेन्द्र कासनिया, सचिव प्रदीप मित्तल, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी अरुण अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य हरीश जैन, प्रदीप शर्मा, विजय मित्तल, नरेश मेहन, डॉ. आदित्य चावला, विकास गुप्ता, प्रवीण गोयल, विनोद सिंह शेखावत सहित कई सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान संगठन में दो नए सदस्यों जिला कलक्ट्रेट से सेवानिवृत्त महावीर प्रसाद बंसल और जिला कलक्ट्रेट में पदस्थापित डॉ. योगेश बलाड़िया को शामिल किया गया। दोनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 4 मई से हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर शीतल जल केन्द्र शुरू किया जाएगा। साथ ही 23 मई को दायित्व ग्रहण समारोह व परिवार स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा सामूहिक विवाह प्रकल्प, शहर में परिषद के चौक निर्माण तथा सामूहिक चिकित्सा जांच शिविर आयोजित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें संरक्षक सुरेन्द्र गाडी, राजेन्द्र कासनिया, विकास जुनेजा, अंजू बंसल, सुरेश शर्मा, सुमन चावला, डॉ. राजीव गोयल, डॉ. सुरेश बाजिया, बाबूलाल जुनेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश जैन, उपाध्यक्ष परविन्द्र पूर्वा, महेन्द्र अरोड़ा, अंकुर मुंजाल, राजीव अग्रवाल, सचिव प्रदीप मित्तल, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष विजय मित्तल, सह सचिव डॉ. योगेश बलाड़िया, संगठन मंत्री राज तिवाड़ी, प्रकल्प प्रमुख कालूराम शर्मा, मनमोहन गर्ग, प्रचार मंत्री विनोद शेखावत, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. राम सिहाग, डॉ. आदित्य चावला, डॉ. जतिन आसेरी तथा पर्यावरण शाखा संयोजक नरेश मेहन को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाकर समाज सेवा के कार्यांे को विस्तार देने का संकल्प भी लिया गया।
