– डांडिया बीट्स एंड भजन जामिंग’ में डांडिया-गरबा, भजन और मनोरंजक गतिविधियों ने बांधा समां
संगरिया। कस्बे की पंचायत धर्मशाला में पहली बार ‘गणपति बाय आशु प्रेजेंट्स-डांडिया बीट्स एंड भजन जामिंग’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। डांडिया-गरबा, भजन जामिंग और मनोरंजक गतिविधियों से सजी इस शाम में महिलाओं, युवाओं, कपल्स और बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में संगीत और मनोरंजन का ऐसा संगम देखने को मिला कि प्रतिभागी देर तक रंगारंग प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम में टीम नमस्ते आर्टिस्ट ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। म्यूजिकल एंकर अर्जुन शर्मा ने विभिन्न गेम्स और फन एक्टिविटीज के माध्यम से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। डांडिया डांस, भजन जामिंग, डांडिया क्वीन प्रतियोगिता, बेस्ट कपल अवॉर्ड, आकर्षक उपहार और ओपन डीजे कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे। आयोजन में हनुमानगढ़ की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स मानवी सिंह, हरलीन कौर और भूमि की विशेष मौजूदगी रही। कार्यक्रम का प्रबंधन समर खान ने संभाला, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी इवेंट्स एवरीवेयर की रही। कार्यक्रम की योजना युवराज खन्ना ने तैयार की। गणपति बाय आशु की ओर से प्रस्तुत इस आयोजन में आरसी ज्वेलर्स पावर्ड बाय स्पॉन्सर, शाइना कैफे को-पावर्ड बाय, राज डीजे इवेंट्स शो बूस्टर, गणपति बेकर्स शो डायरेक्टर और ध्रुव स्टूडियो 9 फोटोग्राफी पार्टनर रहे। कार्यक्रम को सांगरिया के लोगों की सराहना मिली। आयोजकों के अनुसार, दर्शकों के उत्साह और सकारात्मक प्रतिक्रिया ने आयोजन को यादगार बना दिया। लोगों ने कस्बे में ऐसे सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता जताई।
