हनुमानगढ़। टाउन स्थित उत्तम पैलेस में सोमवार को मिस्टर भटनेर-2026 बॉडी बिल्डर एवं आरएम रेसलिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिलेभर से आए बॉडी बिल्डर ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता अमित सहू, विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल शिक्षा समिति अध्यक्ष बालकृष्ण गोल्याण, फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन संस्था अध्यक्ष रामलाल किरोड़ीवाल, सचिव दिलीप ढिल्लों, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष डॉ. निशांत बतरा, पूर्व उपसभापति अनिल खीचड़ तथा पुष्पेंद्र सिंह शेखावत रहे।

अध्यक्षता एसोसिएशन संरक्षक एडवोकेट जोधा सिंह ने की। प्रतियोगिता तीन भार वर्गांे 60 किलो, 70 किलो और 80 किलो वर्ग में आयोजित की गई। इन वर्गांे में कुल 28 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी फिटनेस और दमदार प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद साहिल को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर मिस्टर भटनेर-2026 का खिताब दिया गया। अतिथियों ने साहिल को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

अतिथियों ने कहा कि आज का युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आता जा रहा है, जो समाज के लिए चिंताजनक है। ऐसे में खेल ही वह माध्यम है, जो युवाओं को सकारात्मक दिशा दे सकता है। उन्होंने कहा कि बॉडी बिल्डिंग न केवल शरीर को मजबूत बनाती है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा देती है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है।

इस मौके पर भटनेर बॉडी बिल्डर संस्था अध्यक्ष नीरज दामड़ी, उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा, सचिव अहसान कुरैशी, कोषाध्यक्ष जैकी सोनी, प्रवक्ता गोविंद सिंह, प्रमोद सोनी, सोहन सग्गु, गुरदीप मसोन, बिल्लू सैन, यूसुफ खान, मनप्रीत सिंह, अमित गोदारा मौजूद रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में इमरान खान, विक्रांत निनानिया, सैफी रिजवी तथा विकास गोदारा शामिल रहे।

