हनुमानगढ़। स्वामी समाज समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष रोहित स्वामी की ओर से बुधवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके अंतर्गत समाज की मजबूती और संगठन के विस्तार को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं। साथ ही 31 संरक्षण सदस्यों को भी मनोनयन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में बलवीर स्वामी उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश स्वामी सचिव, रामकुमार स्वामी कोषाध्यक्ष तथा जुगल किशोर स्वामी प्रचार मंत्री नियुक्त किए गए। वहीं सदस्य के रूप में पवन स्वामी, मांगीलाल स्वामी, भवानी शंकर स्वामी, हरिराम स्वामी, विजय स्वामी व पूनम चंद स्वामी को शामिल किया गया। इसके अतिरिक्त समाज में अनुभवी एवं वरिष्ठ जनों को जोड़ते हुए 31 संरक्षक सदस्य भी बनाए गए जो समिति को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे तथा समाज के विकास कार्यांे में सक्रिय सहयोग देंगे। अध्यक्ष रोहित स्वामी ने कहा कि नई टीम समाज के सामाजिक शैक्षणिक एवं धार्मिक कार्यांे को नई दिशा देगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और संरक्षक सदस्यों से समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। समाज के सदस्यों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन की एकजुटता और प्रगति के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।
