हनुमानगढ़। नई आबादी स्थित ऐमर्स कोचिंग संस्थान की ओर से आयोजित ओलंपियाड-2026 परीक्षा के सहभागिता प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित परीक्षा में कक्षा 7 से 12 तक के कुल 92 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि नेहरू मेमोरियल विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सीताराम ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सह आचार्य छत्रसाल सिंह राधव एवं वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. लोकेंद्र सिंह राधव ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन एवं शुभाशीष दिया। ओलंपियाड प्रभारी नीरज सुखीजा भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ. सीताराम ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और प्रतिस्पर्धा के इस दौर में उन्हें अपनी प्रतिभा एवं क्षमता परखने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आयोजन में डॉ. मोनिका राठौड़ (रसायन विज्ञान), तिवाड़ी सर, भूपेंद्र सर, रविंद्र सर, सुमन मैम सहित अन्य सहयोगी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। उल्लेखनीय है कि ऐमर्स कोचिंग संस्थान में कक्षा 7 से 12 तक हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों को सभी विषयों की कोचिंग एवं मार्गदर्शन दिया जाता है। संस्थान की ओर से विगत दो वर्षों से शानदार परीक्षा परिणाम देने का दावा किया गया है।
