हनुमानगढ़। बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन राजस्थान द्वारा घोषित कंप्यूटर विज्ञान डिप्लोमा परीक्षा परिणाम में श्रीदेवी महिला पॉलिटेक्निक, हनुमानगढ़ की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। घोषित परिणामों में छात्रा खुशप्रीत ने 9.7 एसजीपीए प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की, वहीं शमनदीप ने 8.3 एसजीपीए प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की। संस्थान प्रबंधन ने छात्राओं की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का परिणाम बताया। संस्थान प्रबंधन के अनुसार कॉलेज में विद्यार्थियों को मजबूत शैक्षणिक वातावरण के साथ-साथ प्रायोगिक प्रशिक्षण, रचनात्मक मार्गदर्शन और अनुभवी शिक्षकों की मेंटरशिप प्रदान की जाती है। संस्थान में संचालित कंप्यूटर विज्ञान डिप्लोमा पाठ्यक्रम एक कौशल आधारित और उद्योगोन्मुख तकनीकी कार्यक्रम है, जिसमें छात्राओं को कोडिंग, वेब डेवलपमेंट, ई-गवर्नेंस, सॉफ्टवेयर टेस्टिंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। इससे छात्राएं तकनीकी कौशल के साथ रोजगार के लिए तैयार हो पाती हैं। संस्थान की ओर से बताया गया कि नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छुक छात्राओं को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है, ताकि वे कौशल आधारित तकनीकी शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को नई दिशा दे सकें।
