हनुमानगढ़। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को देवस्थान विभाग की ओर से जिलेभर में ‘गुरु वंदन कार्यक्रम’ आयोजित कर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर संत-महात्माओं का सम्मान किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री का गुरु वंदन संदेश, गुरु दक्षिणा, श्रीफल, माला, शॉल, दुपट्टा, मिठाई एवं स्मृति उपहार भेंट किए गए। हनुमानगढ़ जिले में श्री हनुमान मंदिर एवं डेरा गुसाईयां (हनुमानगढ़ टाउन) के महंत आलोक गिरी, कल्याण कमल आश्रम (हनुमानगढ़ जंक्शन) के स्वामी कमलानंद गिरी, पंचदेव धाम भांगवा (भादरा) के बालयोगी महेंद्र दास जी महाराज, अखिल भारतवर्षीय धर्म एवं स्वामी करपात्री फाउंडेशन (भादरा) के प्रतिनिधि, रामनाथ डेरा संतपुरा (संगरिया) के शांतिनाथ जी, नाथवाड़ा (जोहड़ी-नरवाना) के संत माधोदास जी उदासीन, डेरानाथन प्रन्यास (रावतसर) के बालकनाथ जी, अनुसुईया आश्रम सुरावली (पीलीबंगा) के संत शरणानंद जी परमहंस, अनुसुईया आश्रम करोती (नोहर) के राघवानंद जी महाराज तथा भारत माता आश्रम (नोहर) के योगी रामनाथ अवधूत का सम्मान किया गया।

जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, जिला एवं उपखंड स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा देवस्थान विभाग के अधिकारियों और कार्मिकों ने भाग लिया। भादरा, हनुमानगढ़, नोहर सहित विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। इसी क्रम में श्रीगंगानगर जिले में भी धर्म संघ वेद विद्यालय प्रन्यास सहित विभिन्न धार्मिक संस्थानों में संत-महात्माओं का सम्मान कर मुख्यमंत्री का गुरु वंदन संदेश एवं सम्मान सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रमों में विधायक, प्रशासनिक अधिकारी एवं देवस्थान विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित जन प्रतिनिधियों में अमित सहू, प्रमोद डेलू, पूर्व विधायक गुरदीप शाहपिनी, धर्मेंद्र मोची, आशीष पारीक, करण बैनीवाल, काशीराम सिहाग, मांगीलाल गोयल रहें।

