– प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग, पुलिस से सख्त कानूनी कार्रवाई की अपील
हनुमानगढ़। गोवंश के साथ कथित दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के गोसेवकों ने शुक्रवार को सदर पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। इस संबंध में पुलिस को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। प्रार्थना पत्र में विजय पुत्र श्रवण कुम्हार निवासी वार्ड नंबर 10, गांव जण्डावाली ने आरोप लगाया कि वह 21 जुलाई की रात पक्कासहारणा गांव से एक विवाह समारोह से लौट रहा था। जब वह जण्डावाली के बावरी मोहल्ले में पहुंचा तो उसने कथित रूप से कालासिंह पुत्र फूमण सिंह बावरी निवासी जण्डावाली को एक गाय के साथ आपत्तिजनक हरकत करते देखा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। गोसेवकों ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच करने तथा दोषी पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाया जाना आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई इस प्रकार का कृत्य करने का साहस न कर सके। इस दौरान सोनू, सादुल, शिशपाल, बरसीराम, सुरेश राव, विनोद राठौड़ सहित अनेक गोसेवक मौजूद रहे।
