हनुमानगढ़। टाइम्स पब्लिक स्कूल में पिछले चार वर्षांे से लगातार देश की प्रतिष्ठित परीक्षा जेईई (जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन) का सफल आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी परीक्षा केन्द्र पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही, जिससे संस्थान की विश्वसनीयता और व्यवस्थाओं पर विद्यार्थियों का भरोसा साफ देखा गया। परीक्षा के दौरान संस्थान की ओर से सुरक्षा, अनुशासन और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। अभ्यर्थियों के लिए स्वच्छ वातावरण, पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था और मार्गदर्शन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। संस्थान के चेयरमैन डॉ. सागर मल लड्ढा और डायरेक्टर गोपाल किशन लड्ढा ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जेईई भारत की महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक है, जो छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करती है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य हमेशा से छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं और सकारात्मक माहौल प्रदान करना रहा है। संस्थान प्रशासन ने परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल होने की कामना की।
