हनुमानगढ़। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर गुरुवार रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस सेवानिवृत्त संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने हिस्सा लिया। संगठन के अध्यक्ष आनंद स्वामी एवं संरक्षक जोगेंद्र सिंह के नेतृत्व में सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना की ओर से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संगठन से जुड़े काशीराम मूंड, हरदीप सिंह, बंसीलाल स्वामी, हीरालाल पोटलिया, काशीराम कस्वां, जय सिंह जाखड़, गोरेलाल, केसर सिंह, कृष्ण कुमार, राजेन्द्र डूडी, सुभाष बिश्नोई, सीताराम, मनीराम स्वामी, घुक्कर सिंह सहित अन्य सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के तहत सभी ने पौधारोपण अभियान में भी हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवाओं को सराहते हुए उनके योगदान को याद किया।

