हनुमानगढ़। गांव लखासर निवासी 21 वर्षीय शिवम पुत्र विष्णु दत्त पिछले दो वर्षों से लिंफोमा कैंसर से जूझ रहा है। बेटे के इलाज के लिए परिवार अब तक लाखों रुपये खर्च कर चुका है। इलाज का खर्च जुटाने के लिए परिवार ने अपनी 4 बीघा जमीन तक बेच दी है, लेकिन शिवम का उपचार अभी जारी है। अब चिकित्सकों की सलाह पर कार-टी सेल ट्रांसप्लांट की आवश्यकता है, जिस पर आने वाले समय में इलाज सहित कुल खर्च 80 लाख रुपये से अधिक होने का अनुमान है। परिवार के अनुसार शिवम का पिछले दो वर्षों से एम्स जोधपुर में उपचार चल रहा है। अब कार-टी सेल थेरेपी की जरूरत बताई गई है, जिसका खर्च करीब 30 से 35 लाख रुपये बताया गया है। दो साल के इलाज में पहले ही परिवार की जमा पूंजी और अन्य संसाधन खर्च हो चुके हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के सामने बेटे का आगे का इलाज करवाना बड़ी चुनौती बन गया है। शिवम के पिता विष्णु दत्त ने बताया कि बेटे के इलाज के लिए अब तक लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं और आर्थिक स्थिति ऐसी हो गई कि 4 बीघा जमीन भी बेचनी पड़ी। उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता कोष से भी आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया है, लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक मदद नहीं मिल पाई है। परिवार ने लोगों से शिवम के इलाज में आर्थिक सहयोग की अपील की है। विष्णु दत्त ने कहा कि लोगों की छोटी-सी मदद भी उनके बेटे के इलाज के लिए बड़ी उम्मीद बन सकती है। इच्छुक लोग नीचे दिए बैंक खातों के माध्यम से सहयोग कर सकते हैं।
सहयोग के लिए बैंक विवरण:
नाम: विष्णुदत्त
एसबीआई खाता संख्या: 51106663970
आईएफएससी: SBIN0032070
यूको बैंक खाता: 29750110039960
आईएफएससी: UCBA0002975
ब्रांच: पीलीबंगा
मोबाइल: 99820-16057, 86197-45083
फोनपे: 86197-45083
परिवार ने सक्षम लोगों, सामाजिक संस्थाओं और दानदाताओं से अपील की है कि शिवम के इलाज के लिए यथासंभव आर्थिक सहयोग करें, ताकि उसका उपचार समय पर जारी रह सके और उसे नई जिंदगी की उम्मीद मिल सके।
