हनुमानगढ़। श्री गौशाला समिति, हनुमानगढ़ टाउन में रविवार को वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में कई गौभक्तों एवं व्यापारियों ने हिस्सा लिया। ओम हिसारिया की अध्यक्षता में आयोजित आम सभा के दौरान समिति सचिव रमेश जुनेजा ने वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। इस मौके पर वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मनोहरलाल बसंल को लगातार 12वीं बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही सुनील गोयल को सचिव, संजय सर्राफ को उपाध्यक्ष, अशोक खुराना को कोषाध्यक्ष तथा गितेश जैन को सहसचिव नियुक्त किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में मनोहरलाल बसंल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूर्ण जिम्मेदारी और समर्पण के साथ गौशाला की सेवा की है। गौसेवा एवं गौशाला के रखरखाव के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उनका 12वीं बार अध्यक्ष बनना गर्व की बात है। नई कार्यकारिणी का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया। सभा में फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन संस्था के अध्यक्ष रामलाल किरोड़ीवाल, सचिव दलीप सिंह ढिल्लों, मोंटी तलवाड़िया, सहदेव, घनश्याम भादू, अरुण कामरा, राधेराम काजला, संतलाल जिंदल, अजय सर्राफ, दिनेश जैन, विजय रौंता, नरोत्तम सिंगला, अशोक जिंदल, अमृतलाल गर्ग, राधेश्याम मुंडेवाला, राजू मित्तल, इन्द्राज देग, पवन खदरिया, सज्जन बसंल, लालबहादुर सिंगला, प्यारेलाल गोयल, कृष्ण अग्रवाल, रमेश काठपाल, मोहित जैन, विमल जैन, बालकृष्ण कर्मचंदानी, मेजर सिंह, भजनलाल, पवन बसंल, सोहन सिंह, नरेश सिंगला, रघुवीर गोदारा, आशीष गोदारा, राजकुमार सोडा, हरदयाल सिंह, मोहित गर्ग, योगेश गर्ग सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
