रावतसर। अंजना देवी, पत्नी विनोद कुमार करवा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पुरबसर को महिला एवं बाल विकास विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर आयोजित उपखण्ड स्तरीय समारोह में उपखण्ड अधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित किया गया। अंजना देवी की यह उपलब्धि सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरक उदाहरण है। माहेश्वरी समाज उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हृदय से बधाई देता है और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देता है। माहेश्वरी समाज सेवा समिति रावतसर के सदस्यों ने अंजना देवी को सम्मानित किए जाने पर खुशी जाहिर की और कहा कि उनकी यह उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। समिति के सदस्यों ने अंजना देवी के परिवार को भी बधाई दी और कहा कि उनकी यह उपलब्धि समाज के लिए गर्व की बात है।
