सूरतगढ़ थर्मल। सूरतगढ़ तापीय विधुत परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल की और से रविवार को यूनिट परेड ग्राउंड में मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए मिलेट मेले का आयोजन किया गया। सुपर क्रिटिकल थर्मल डिप्टी कमांडेंट अवधेश प्रसाद व सब क्रिटिकल डिप्टी कमांडेंट अशोक सिंह ने बताया कि मोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती को प्रोत्साहन देने व इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सब क्रिटिकल परियोजना के मुख्य अभियंता राकेश शर्मा व सुपर क्रिटिकल थर्मल परियोजना के मुख्य अभियंता पुरषोत्तम धारीवाल ने सपत्नीक फीता काट कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान विधुत परियोजना के मुख्य अभियंता ने मोटे अनाजों के सेवन करने से स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया।

मेले में मिलेट कचोरी, बाजरे की रोटी, मिलेट डोसा, मिलेट केक, मिलेट मिक्स चाट, मिलेट दही भल्ला आदि के स्टाल लगाए गये। साथ ही गीत संगीत व खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। इस दौरान परियोजना कर्मियों, सीआईएसएफ जवानों के परिजनों, सीआईएसएफ संरक्षिका सदस्यों सहित बच्चे व इकाई के जवान उपस्थित रहे।

