ऐलनाबाद। खंड के गांव मिठनपुरा में डॉ आकाश भांम्भू के परिवार की तरफ से मिठनपुरा गौशाला में लाखों रुपयों का शेड देने पर गांव वासियों द्वारा उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। गौशाला के प्रधान राजेंद्र भांम्भू ने बताया कि गांव में काफी समय से गौशाला चल रही थी।

हमारी गौशाला में गायों के बैठने के लिए शेड की बहुत ज्यादा जरूरत थी कमेटी के कहनें पर आकाश भांम्भू व उनके परिवार ने तुरंत गौशाला में शेड बनाने का निर्णय लिया, और जो आज बनकर तैयार हों गया प्रधान ने कहां कि समय-समय पर जब ही आकाश को समाजसेवा कार्यों में याद किया जाता है तो वो पीछे नहीं हटते गांव वासी भाम्भू परिवार का तय दिल से धन्यवाद करते है. आकाश भाम्भू की क्षेत्र में भूरी- भूरी प्रशंसा हो रही है, आकाश की माता ने शेड का रिबन काटकर व लड्डू बांटकर शेड का उद्घाटन किया।

डॉ आकाश भांम्भू ने कहां काफी साल पहले मेरे छोटे भाई का देहांत हो गया था उनकी याद में हमारे परिवार ने गौशाला में शेड का निर्माण किया, भांम्भू ने कहां गऊ माता की सेवा सर्वोच्च सेवा है, इस अवसर गांव क़े सरपंच प्रतिनिधि मेघराज सोलंकी, रायसिंह भांम्भू,धर्मपाल भांम्भू पूर्व प्रधान,अमर सिंह भांम्भू, इन्द्राज रूहिल, कृष्ण गोदारा,राम कैलाश भांम्भू, पवन भांम्भू व गौशाला कमेटी सदस्य व स्टाफ से समस्त गांव इस अवसर उपस्थित रहे
