-’12 साल विकास के, 12 वर्ष जनकल्याण के’ थीम पर घर-घर पहुंचेगी भाजपा- उपलब्धियों को पहुंचाया जाएगा जनता तक : प्रमोद डेलू
हनुमानगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी देशभर में 5 जून से 25 जून तक व्यापक जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान चलाएगी। इस अभियान की थीम ’12 साल विकास के, 12 वर्ष जनकल्याण के’ रखी गई है। अभियान के माध्यम से केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यांे और देश में हुए परिवर्तन को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षांे में विकास, सुशासन, बुनियादी ढांचे, सामाजिक सुरक्षा, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता गांव-ढाणी और शहरों तक पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें जनसभाएं, संगोष्ठियां, चौपाल, प्रेस वार्ताएं, लाभार्थी संपर्क अभियान, सोशल मीडिया अभियान तथा घर-घर संपर्क कार्यक्रम शामिल होंगे। भाजपा कार्यकर्ता केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से भी संपर्क कर उनके अनुभव आमजन के सामने लाएंगे। डेलू ने कहा कि केन्द्र सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के उत्थान को प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, वंदे भारत ट्रेन, राष्ट्रीय राजमार्गांे का विस्तार तथा आधारभूत ढांचे के विकास जैसे कार्यांे ने देश की तस्वीर बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत आज वैश्विक मंच पर एक मजबूत और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। रक्षा, अंतरिक्ष, तकनीक, अर्थव्यवस्था और विदेश नीति के क्षेत्र में भी देश ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। भाजपा का यह अभियान केवल उपलब्धियों का प्रचार नहीं, बल्कि जनता के साथ संवाद स्थापित करने का माध्यम भी होगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले में भी मंडल, शक्ति केन्द्र और बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे तथा आमजन से सुझाव भी प्राप्त करेंगे। अभियान के दौरान विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं और प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं तक पहुंचने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटेंगे तथा केन्द्र सरकार की 12 वर्षांे की उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएंगे।
