-जितेंद्र गोयल की माताजी के निधन पर रावतसर में उमड़ा शोक, जनप्रतिनिधियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
रावतसर। सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल की माताजी स्वर्गीय परमजीत गोयल के निधन पर रावतसर स्थित उनके निवास पर आयोजित शोक सभा में शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर सांसद कुलदीप इंदौरा, विधायक रूबी कुन्नर, विधायक गणेश बंसल, विधायक अभिमन्यु पूनिया, जिला प्रमुख कविता मेघवाल, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र चाचाण, पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया, अमित सहू, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनीष मक्कासर, महिला जिला अध्यक्ष सिलोचना बाबरी, पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल, पूर्व सांसद इंजीनियर शंकर पन्नू, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी, राणी गोठवाल, प्रवीणा मेघवाल, पूर्व प्रधान जयदेव भिड़ोसरा और जगदीश मेघवाल सहित आसपास के जिलों से आए अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय परमजीत गोयल धर्मपरायण, सरल स्वभाव और सेवा भावना से ओत-प्रोत महिला थीं। उनके निधन से समाज ने एक स्नेही और संस्कारवान व्यक्तित्व को खो दिया है। परिवारजनों के अनुसार स्वर्गीय परमजीत गोयल की रस्म पगड़ी एवं द्वादशा 15 मार्च को अग्रसेन भवन, रावतसर में आयोजित की जाएगी, जिसमें परिजन, मित्रगण और समाज के लोग उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
संवाददाता- नरेश
