हनुमानगढ़। रतनदीप मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा लोचन ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। लोचन की इस शानदार उपलब्धि से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। लोचन की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि लोचन शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती और प्रतिभाशाली छात्रा रही है। उसकी इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। लोचन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और अपनी कड़ी मेहनत को दिया है।
