ऐलनाबाद। शहर के वार्ड नंबर 9 स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम बाबा का 52वां 6 दिवसीय वार्षिक मेले का आयोजन सोमवार से शुरू हो गया है. सोमवार को श्री श्याम हवेली (धर्मशाला) का लोकार्पण के साथ ही भव्य आयोजन शुरू हो गया है। आज शहर ऐलनाबाद में भव्य ध्वजा व कलश यात्रा शहर के तलवाड़ा रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर से शुरू हुई जिसमें सैकड़ो महिला -पुरुष श्रद्धालु अपने हाथों में केसरिया ध्वजाएं उठाकर बाबा का जय घोष करते हुए चल रहे थे वहीं महिलाएं अपने सिर पर पवित्र कलश उठाए हुए यात्रा में शामिल हुई.यह ध्वजा व कलश यात्रा शहर के तलवाड़ा चौक,बाबा रामदेव मंदिर से शुरू होकर चौधरी देवीलाल चौक,गांधी चौक, ममेरा चौक, पंचमुखी चौक होते हुए वापस श्याम मंदिर में पहुंची जहां श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के चरणों में ध्वजाएं अर्पित की गई, श्री श्याम बाबा मंदिर कमेटी ट्रस्ट के प्रवक्ता ने बताया कि 9 फरवरी से 14 फरवरी तक चलने वाले इस 6 दिवसीय वार्षिक मेले की सफलता के लिए विशेष तैयारी की गई है,उन्होंने बताया कि इस धार्मिक समागम के तहत 9 फरवरी सोमवार को श्री श्याम हवेली का लोकार्पण किया गया वही,आज 10 फरवरी मंगलवार को विशाल कलश व ध्वजा यात्रा निकाली गई।

रात्रि को श्री श्याम संकीर्तन मंडल द्वारा सवा आठ बजे से रात्रि 12:00 बजे तक ज्ञान पंकज अग्रवाल दिल्ली द्वारा कीर्तन किया जाएगा, बुधवार 11 फरवरी श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ सुबह 9:15 बजे से मंदिर प्रांगण में भाई नरेश शर्मा विशाखापट्टनम द्वारा किया जाएगा तथा वीरवार 12 फरवरी को विशाल शोभा यात्रा सुबह 9:00 बजे मंदिर प्रांगण से चलकर पूरे बाजार का भ्रमण करती हुई शाम को श्री श्याम मंदिर में पहुंचेंगी, वीरवार 12 फरवरी को श्री श्याम अखाड़ा रात्रि 8:15 बजे से 12:00 बजे तक महंतश्री मोहन दास जी महाराज खाटू धाम द्वारा किया जाएगा।

शुक्रवार 13 फरवरी विशाल जागरण रात्रि 8:15 बजे से प्रभु इच्छा तक जारी रहेगा। जिसमें दूर दराज से आए हुए भजन कलाकारो द्वारा अपने मुखारविंद से बाबा का गुणगान किया जायेगा। अगले दिन 14 फरवरी शनिवार को प्रातः बाबा की महा आरती के बाद 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया जाएगा तत्पश्चात दिन भर अटूट भंडारा लगाया जाएगा। जिसमें दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि इस छह दिवसीय धार्मिक समागम को भव्य रूप देने के लिए दूर-दूर से कलाकार आए हुए हैं जिन्होंने श्री श्याम मंदिर की विशेष सजावट की है. इसके साथ ही पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। यह छह दिवसीय प्रोग्राम श्री श्याम बाबा मंदिर कमेटी ट्रस्ट व श्री श्याम कला मंडल द्वारा किया जा रहा है।
