हनुमानगढ़। विप्र फाउंडेशन की जिला कार्यकारिणी में संतोष त्रिपाठी को वर्ष 2026-28 के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष कालूराम शर्मा की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत की अनुशंसा तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा एवं बीकानेर जोन प्रभारी मुकेश रामपुरा के अनुमोदन के बाद त्रिपाठी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र के अनुसार संतोष त्रिपाठी का कार्यकाल 31 मार्च 2028 तक रहेगा। संगठन ने उम्मीद जताई कि उनके कर्मठ, दूरदर्शी एवं समर्पित व्यक्तित्व के नेतृत्व में विप्र फाउंडेशन अपने उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगा। साथ ही, संगठन के उद्देश्यों के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नियुक्ति पर संगठन पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
