हनुमानगढ़। टाउन स्थित नेहरू मैमोरियल विधि महाविद्यालय के प्रांगण में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सीताराम की ओर से ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस मौके पर मौजूद शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने ससम्मान राष्ट्रगान का गायन किया। ध्वजारोहण के पश्चात अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. सीताराम ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि संविधान की सर्वोच्चता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति पुन: संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि विधि के छात्र-छात्राओं के रूप में यह सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि न्याय, स्वतंत्रता और समानता के संवैधानिक आदर्शां को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई जाए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
