हनुमानगढ़। स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा समीक्षा ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। समीक्षा की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। समीक्षा की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि समीक्षा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी और अनुशासित छात्रा रही है। उसकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उसने इतने उत्कृष्ट अंक हासिल किए हैं। समीक्षा की इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि यदि छात्र-छात्राएं नियमित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें तो वे भी इसी तरह सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
