हनुमानगढ़। अखिल भारतीय राष्ट्रीय ओबीसी कांग्रेस के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं पिछड़ा वर्ग सशक्तिकरण के अग्रदूत जननायक कर्पूरी ठाकुर की 103वीं जयंती शनिवार को टाउन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ की ओर से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनीष मक्कासर रहे, जबकि अध्यक्षता ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनमोहन सोनी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक कार्यांे पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपने संपूर्ण जीवन में वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गांे के उत्थान के लिए संघर्ष किया तथा सामाजिक समरसता की मजबूत नींव रखी। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर सामाजिक न्याय के संघर्ष को आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम में गुरदीप चहल, जयराम ढुकिया, अनंतराम, सुखदेव सिंह, कृष्ण बेनीवाल, आशीष बिश्नोई, बूटा सिंह, भागीरथ स्वामी, शाहरुख खान, आमिर खान, संदीप सैनी, सुरेंद्र मारवाह, रोहित स्वामी, जयपाल गिरी, ओमप्रकाश सोनी, मोहनलाल इंदलिया, डॉ. केके शर्मा, भंवर खान, हीरा सिंह, अशोक कुमार, रजत सोनी, मदन गोदारा, गोविंद रेगर, गणेश दादरवाल, भानीराम सहारण, लक्ष्मण सांखला, रणवीर सोनी, कृष्ण कुमार, गोपीराम, साहबराम वर्मा, राजपाल, अनिल सुथार, ओमप्रकाश जाखड़, विजय कृष्ण जाखड़, मोहन टाक, बृजलाल गोदारा, शिवराज गोदारा, ओमप्रकाश गोदारा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
