हनुमानगढ़। संगरिया थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में दो युवकों को धारदार हथियार (कापा) सहित गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार संगरिया थाना की हेड कांस्टेबल रीना मय टीम कस्बा संगरिया में गश्त कर रही थीं। इस दौरान सुरजीत सिंह (48) पुत्र ठाकर सिंह लबाना निवासी वार्ड नंबर 13, संगरिया को संदिग्ध हालत में रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध धारदार कापा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जांच एएसआई रामप्रसाद कर रहे हैं। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल रीना व पांचूराम शामिल रहे। इसी क्रम में संगरिया थाना के एएसआई रामकुमार मय टीम ने वार्ड नंबर 34, संगरिया में गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए आकाशदीप (24) पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 6, इंद्रगढ़ को एक अवैध धारदार कापा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई श्रवण कुमार को सौंपी गई। पुलिस टीम में एएसआई रामकुमार, हेड कांस्टेबल शंकरलाल व कांस्टेबल लालसिंह शामिल रहे।
