हनुमानगढ़। जिले की पल्लू थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को डोडा पोस्त चूरा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 6 किलो 482 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार पल्लू थाना प्रभारी सुरेश मील के नेतृत्व में पुलिस टीम रोही गुलाबगढ़ पल्लू क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपीराम (43) पुत्र मंगलाराम भाट निवासी चक 16-17 केएनएन ग्राम पंचायत पिचकराई को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 6 किलो 482 ग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पल्लू थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच रावतसर थाना प्रभारी ईश्वरानन्द की ओर से की जा रही है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी सुरेश मील, कांस्टेबल सुनाक अली, हरलाल, ओमप्रकाश और रामकुमार शामिल रहे।
