नोहर। एमडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नोहर की छात्राओं ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा भावना ने आर्ट्स संकाय में 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। भावना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता रमेश कुमार और माता पुष्पा के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग को दिया। भावना का लक्ष्य भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है।

इसी प्रकार विद्यालय की छात्रा कनिका चारण ने आर्ट्स संकाय में 98.20 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार उपलब्धि प्राप्त की। कनिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता राम सिंह, माता प्रेम कंवर तथा विद्यालय के शिक्षकों को दिया। कनिका भी आगे चलकर प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हैं। विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
