ऐलनाबाद। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा में 18वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव कुत्तावढ निवासी छात्रा नेहा पुत्री कृष्ण लाल सोनी को विशेष रूप में सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि नेहा ने एम ए हिंदी की परीक्षा में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए अपने परिजनों व ऐलनाबाद क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस दीक्षांत समारोह में राज्यपाल युत हरिभाऊ बागड़े,उप मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम चंद बैरवा, कुलगुरु प्रो सी एल वर्मा द्वारा एम ए हिंदी में टापर रही छात्रा नेहा को स्वर्ण पदक व डिग्री के साथ सम्मानित किया गया। गांव पहुंचने पर छात्रा नेहा का परिजनों व ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
