पीलीबंगा। पीलीबंगा में सामूहिक गणतंत्र दिवस समारोह में प्रशासन पीलीबंगा शिक्षण समिति अध्यक्ष शांतिलाल दफ्तरी को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित करेगा।। प्रशासन द्वारा हर बार की भांति इस बार भी गणतंत्र दिवस समारोह उपखंड स्तर पर सामूहिक रूप से मनाया जाएगा। एसडीएम उमा मित्तल ने बताया कि गांधी स्टेडियम में आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रातः 9:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शहीद वीरांगनाओं का सम्मान और उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली कुल 107 प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। समारोह में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए चंद्रपाल जिंदल, वृक्ष मित्र वेद प्रकाश, उपखंड क्षेत्र पर पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए डॉ बृजलाल शर्मा, अजय पाल मित्तल, विश्व हिंदू परिषद के कमल सोनी, गौ सेवा में अहम योगदान के लिए जय भगवान गोयल आदि प्रतिभाए सम्मानित होगी।
