ऐलनाबाद। सीआरडीएवी गर्ल्स कॉलेज एवं सीआरडीएवी गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आज 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस का पावन पर्व बड़े ही गर्व और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीआरडीएवी समूह के चेयरमैन ईश कुमार मेहता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। इसके उपरांत, सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। इस पावन अवसर पर गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष जगदीश मेहता और कार्यकारी निदेशक डॉ करुण मेहता ,सीआरडीएवी स्कूल के प्रिंसिपल कमल मेहता , डॉली मेहता सीआरडीएवी गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भूषण मोंगा और सीआरडीएवी गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. रणजीत सिंह ,कॉलेज की सहायक प्राध्यापिका दीपशिखा ,इंदु बाला कवलजीत कौर, दीपिका रानी, सिमरन कौर, कुसुम, रेनू बाला, दिलप्रीत सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक इस समारोह में हिस्सा लिया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया और उनमें देश प्रेम की भावना को और भी प्रगाढ़ किया। समारोह का समापन सामूहिक रूप से मिठाई वितरण और देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।
