ऐलनाबाद। शहर की नोहर रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में एक्शन टैसा कंपनी की ओर से कारपेंटरों के लिए भव्य मेगा मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ऐलनाबाद एवं आसपास के क्षेत्रों से 140 से अधिक कारपेंटरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कंपनी के रीजनल मैनेजर विपिन चौधरी ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रीजनल मैनेजर विपिन चौधरी ने बताया कि कंपनी देशव्यापी उत्सव श्रृंखला के तहत विभिन्न शहरों में मेगा मीट का आयोजन कर रही है। इस पहल का उद्देश्य कारपेंटरों की मेहनत, कारीगरी और हुनर को सम्मान देना तथा उन्हें आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की जानकारी प्रदान करना है, ताकि वे अपने कार्यक्षेत्र में और अधिक प्रगति कर सकें।

बैठक के दौरान कंपनी के बोर्ड और प्लाई की गुणवत्ता, मजबूती, नमी प्रतिरोधक क्षमता और दीर्घकालिक टिकाऊपन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि एक्शन टैसा के उत्पाद अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित होते हैं, जो घरेलू और व्यावसायिक फर्नीचर दोनों के लिए उपयुक्त हैं। चौधरी ने कहा कि गुणवत्ता के मामले में एक्शन टैसा के उत्पाद बाजार में विशिष्ट पहचान रखते हैं। इस अवसर पर कंपनी के स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर कमलेश टिंबर, ममेरा रोड (पशु अस्पताल व शनि मंदिर के सामने) ऐलनाबाद के संचालक अंशुल अग्रवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि कंपनी अपने ग्राहकों और कारपेंटरों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। यदि कभी बोर्ड या प्लाई से संबंधित कोई समस्या आती है तो उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कारपेंटरों ने अपने अनुभव साझा करते हुए मेगा मीट को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया तथा कंपनी की इस पहल की सराहना की।
