हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन की ओर से पंचायत समिति प्रभारियों की घोषणा की गई है। जारी सूची में चूरू जिले की तारानगर विधानसभा क्षेत्र की तारानगर पूर्व पंचायत समिति के प्रभारी के रूप में भाजपा हनुमानगढ़ के जिला उपाध्यक्ष ओम सोनी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। ओम सोनी को यह दायित्व मिलना उनके संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता, कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत संवाद और लंबे राजनीतिक अनुभव का सम्मान माना जा रहा है। भाजपा संगठन में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते हुए उन्होंने विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर ओम सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि संगठन के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर तारानगर पूर्व पंचायत समिति क्षेत्र में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे।
