ऐलनाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को जिला न्यायालय स्थित एडीआर भवन के सभागार में कानूनी साक्षरता शिक्षक के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि वर्कशॉप में डिप्टी एलएडीसी केएस गिल, सहायक एलएडीसी देवेंद्र कौर और हिमांशु ने मौजूद सभी को डिजिटल दुनिया का प्रबंधन, आशा योजना, बाल विवाह मुक्त भारत, नशा मुक्ति, नालसा – पीडि़त तस्करी और व्यावसायिक यौन शोषण योजना 2015, उत्तर प्रदेश राज्य बनाम अजमल बेग केस का फैसला, दहेज निषेध अधिनियम पर जागरूक किया।
