संगरिया। किसान शहीद स्मारक खालसा स्कूल समिति, संगरिया की प्रबंध समिति के चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से संपन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट ओम प्रकाश बिश्नोई तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट विवेक बुडानिया की देखरेख में संपन्न कराई गई। निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश बिश्नोई ने बताया कि सबसे पहले प्रबंध समिति के सहव्रत (सहयोजित) सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। समिति में अमनदीप सिंह बराड़ (नाथवाना), स्वर्ण सिंह संगर पार्षद (संगरिया), अनिल भोबिया पार्षद (संगरिया), बलविंदर सिंह (संतपुरा), एडवोकेट संदीप सिंह सिद्धू (संगरिया), एडवोकेट जितेंद्र लोहरा (संगरिया), एडवोकेट परमजीत कौर (हरिपुरा), एडवोकेट कुलदीप सिंह सरां (संगरिया) तथा एडवोकेट संजय बेदी को निदेशक के रूप में सहयोजित किया गया। इसके पश्चात प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का निर्वाचन भी सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव परिणाम के अनुसार एडवोकेट जसवीर सिंह बराड़ (ढाबा) को संरक्षक, बलवीर सिंह सिद्धू (संतपुरा) को अध्यक्ष, हरप्रीत सिंह (संगरिया) को उपाध्यक्ष, एडवोकेट परविंदर सिंह (संगरिया) को सचिव, एडवोकेट संदीप सिंह सिद्धू को सह सचिव तथा सुरेंद्र कुमार कांसल को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। विशेष बात यह रही कि बलवीर सिंह सिद्धू को दूसरी बार सर्वसम्मति से संस्था का अध्यक्ष चुना गया। उनके पुनः अध्यक्ष बनने पर उपस्थित सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और संस्था के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर निदेशक गुरमेल सिंह (इंदरगढ़), रमनदीप सिंह (सलवारा), एडवोकेट नक्षत्र सिंह सिद्धू, एडवोकेट चरणजीत सिंह सिद्धू, राजेंद्र सिंह (सिंहपुरा), रणजीत सिंह (हरिपुरा), एडवोकेट हरविंदर गर्ग तथा प्रधानाचार्य रविशंकर शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा और सभी सदस्यों ने संस्था की प्रगति के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
