नोहर। गांधी चिल्ड्रन एसीए सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नोहर के मेधावी छात्र कुणाल शकरवाल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में विज्ञान संकाय से 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट परिणाम के बाद विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। कुणाल शकरवाल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता पप्पूराम, माता पायल तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन की बदौलत यह उपलब्धि हासिल हो पाई। कुणाल का लक्ष्य भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। उनके शानदार परिणाम पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों तथा परिचितों ने खुशी व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
