हनुमानगढ़। टाउन की सनसिटी एनक्लेव (रिचवुड विला) कॉलोनी में चल रहे गणेश महोत्सव में श्रद्धा, भक्ति और संस्कारों का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। महोत्सव के तहत गणपति जी को विधिवत 56 भोग अर्पित कर आराधना की गई तथा श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद रात्रि 9 बजे कॉलोनी की महिलाओं ने भजन-कीर्तन, गायन एवं नृत्य की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महोत्सव की खास बात यह रही कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से बच्चों को सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। महोत्सव की आयोजिका अनुराधा शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सनातन हिंदू धर्म, संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से परिचित करवाना है। बच्चे अपने धर्म, रीति-रिवाज, देवी-देवताओं और पूजा-पद्धति को समझें तथा इन परंपराओं को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाएं, इसी भावना के साथ आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कॉलोनी के बच्चों को आरती, पाठ एवं अनेक धार्मिक श्लोक कंठस्थ हैं और वे धार्मिक आयोजनों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हैं। गणेश महोत्सव के दौरान भी बच्चों की सहभागिता देखने को मिल रही है। महोत्सव में सुरेंद्र शर्मा, अभिषेक मिश्रा, राहुल, अवनीत शर्मा, सुनील धूड़िया, प्रदीप अरोड़ा, सुनील, सोनू, सीमा अरोड़ा, चंचल वर्मा, अनुराधा शर्मा, सुलोचना शर्मा, साक्षी मेहता, शिवानी धूड़िया, रेणु छाबड़ा, रजनी राजपूत, रानी, अंजू बंसल, मोनिका शर्मा, ममता बिश्नोई, मंजू, वीरपाल कौर, मीनाक्षी, रेणु छाबड़ा, सरबजीत कौर, रिंकू धमीजा, मनीषा छाबड़ा, खुशबू कोठारी, सीप चुग, सहज, कोमल, सिमरन, पवन, बब्बू, जस्सी, रितु, बलविंद्र कौर, गुरविंद्र कौर, प्रतिभा शर्मा, कर्मजीत, कमलेश, मीनाक्षी शर्मा, नीतू फोगावट, नीतू सिंधी, जसप्रीत कौर, प्रियंका मूंड, ममता शर्मा, चीनू, मनु, माधव, अनमोल, हरसिमरन, छवि, हर्षिता, पूर्वा, रुद्रा, कबीर, मौली आदि मौजूद रहे।
