-पांचों विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे ग्राम रथ, ग्रामीणों को किया जागरूक
हनुमानगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में ग्राम रथ पहुंचा, जहां ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक ने जोड़किया में ग्राम रथ अभियान का अवलोकन किया तथा ग्रामीणों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने ग्राम पंचायत भवन में लाइब्रेरी का निरीक्षण किया तथा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

ग्राम रथों के साथ कला-जत्था के कलाकार लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से योजनाओं को सरल, सहज एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में उत्साह एवं सहभागिता निरंतर बढ़ रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संकल्प के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी सरल एवं सुलभ तरीके से उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे अपने अधिकारों एवं लाभों के प्रति जागरूक हो सकें। इस दौरान ग्रामीणों ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से उन्हें योजनाओं की सही जानकारी मिल रही है। इस दौरान जनप्रतिनिधि प्रदीप ऐरी, भारत भूषण मौजूद रहें।
