हनुमानगढ़। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की पदोन्नतियां नहीं होने व पंचायती राज अधिनियम का उल्लंघन कर राज्य सरकार के राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा करवाए जाने के विरोधस्वरूप जिले में ग्राम विकास अधिकारियों ने ग्राम सभाओं का बहिष्कार कर अपना रोष प्रकट किया। इस संबंध में पंचायत समिति के विकास अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की पदोन्नतियां नहीं होने व पंचायती राज अधिनियम का उल्लंघन कर राज्य सरकार के राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा करवाए जाने के विरोधस्वरूप हनुमानगढ़ पंचायत समिति की 41 ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं का बहिष्कार किया गया, जिसके कारण कई स्थानों पर ग्राम सभाओं का आयोजन नहीं हो सका। इस मौके पर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम कुमार, ब्लॉक मंत्री आजाद कुमार, कोषाध्यक्ष नन्दकिशोर वर्मा, दीपक कुमार, रविन्द्र कुमार, तारादत्त शर्मा, अनिल कुमार, संजीव कुमार, नरेश शर्मा, विक्रम मीणा, शिवचरण मीणा, कैलाश चन्द्र, अरुण कुमार, नीतू ताखर, रानू चौधरी, अमित कटारिया, कृष्ण गोदारा, रामेश्वर बेनीवाल, मैनपाल, पूजा, राजेश कुमार, महेश कुमार सहित कई अन्य ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
