चारणवासी। समाज में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के नारे को धरातल पर उतारने के लिए ग्राम पंचायत जसाना के प्रशासक लालचंद नायक की मुहिम बेटी अतिथि की प्रेरणा से प्रेरित होकर अध्यापक मंगलाराम नायक ने अपनी बेटी इंजीनियर शिक्षा नायक की शादी के अवसर पर अपनी बेटी को बेटे के समान दर्जा देते हुए घोड़ी पर बैठाकर धूमधाम से बिंदोरी निकाली। इस दृश्य को देखकर ग्रामीणों ने उनकी सराहना की और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। प्रशासक लालचंद नायक ने बताया कि बेटियों को समाज में बराबरी का हक दिलाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर परिवार का कर्तव्य है। उन्होंने कहा:
लालचंद नायक द्वारा पिछले छह साल से लगातार चलाई जा रही इस ‘बेटी अतिथि मुहिम’ की चर्चा अब पूरे उपखंड में है। ग्रामीणों का मानना है कि प्रशासनिक पदों पर बैठे व्यक्तियों द्वारा जब ऐसे उदाहरण पेश किए जाते हैं, तो आमजन का हौसला बढ़ता है।
