हनुमानगढ़। नगर परिषद आम चुनाव की तैयारियों के तहत रविवार को जी.जी.एस. स्कूल में विशेष कैंप आयोजित किया गया, जिसमें नए वोटर पंजीकरण और मतदाता सूची में स्थानांतरण का कार्य किया गया। कैंप में वार्ड नंबर 9 के बीएलओ के साथ अर्जुन विमल ने सक्रिय सहयोग देते हुए अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने लोगों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए जागरूक किया और अधिक से अधिक नागरिकों को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया। इस पहल से कई नए मतदाता सूची में जुड़े। आयोजन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि वार्ड के अधिक से अधिक लोग मतदाता पहचान पत्र के माध्यम से लोकतांत्रिक अधिकारों का उपयोग कर सकें।
