हनुमानगढ़। हाथ एवं कलाई से संबंधित रोगों के विशेषज्ञ डॉ. विनीत अरोड़ा सोमवार, 23 फरवरी 2026 को श्री कन्हाराम सहारण मेमोरियल ट्रॉमा एंड मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, हनुमानगढ़ टाउन में अपनी सेवाएं देंगे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार डॉ. अरोड़ा शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक मरीजों का परामर्श एवं उपचार करेंगे। डॉ. विनीत अरोड़ा को हैंड सर्जरी के क्षेत्र में अनुभवी विशेषज्ञ माना जाता है, जो हाथ, कलाई और संबंधित जोड़ों की समस्याओं के उपचार में विशेष दक्षता रखते हैं। इस दौरान हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप सहारण (एम.एस. ऑर्थो) भी मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने हाथ या कलाई से जुड़ी किसी भी समस्या से परेशान मरीजों से निर्धारित समय पर पहुंचकर विशेषज्ञ परामर्श लेने की अपील की है। पंजीकरण व अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 01552-230065 जारी किया गया है।
