हनुमानगढ़। दून चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सैकंडरी स्कूल की छात्रा तमन्ना ने 10वीं कक्षा की परीक्षा में 95.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि से स्कूल, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। तमन्ना की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। स्कूल प्रशासन ने बताया कि तमन्ना शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है और उसकी मेहनत व लगन का परिणाम इस शानदार सफलता के रूप में सामने आया है। तमन्ना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उसने बताया कि नियमित पढ़ाई, समय का सही उपयोग और शिक्षकों के निर्देशों का पालन करने से यह उपलब्धि हासिल हुई है। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि तमन्ना की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है। इस उपलब्धि से स्कूल का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।
