हनुमानगढ़। टाउन स्थित टाइम्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक प्राप्त किए हैं, जिससे विद्यालय का नाम एक बार फिर रोशन हुआ है। विद्यार्थियों की इस सफलता को विद्यालय परिवार ने बड़ी उपलब्धि बताया है। इस परीक्षा परिणाम में दिशा सरावगी एवं सक्षम मोदी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं भाव्या लाखोटिया ने 87 प्रतिशत, गुणिश्का ने 86 प्रतिशत, कार्तिक गोयल ने 83 प्रतिशत, वंश वाधवा, रागिनी एवं लवनीश ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सागर मल लड्ढा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के डायरेक्टर गोपाल किशन लड्ढा एवं डायरेक्टर कपिल लड्ढा ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य नेहा शर्मा ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी शिक्षकों को भी उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी।
