– हनुमानगढ़ जंक्शन में टाउन रोड स्थित एलजी के एकमात्र अधिकृत विक्रेता के प्रतिष्ठान पर ग्राहकों को मिलेगा लेटेस्ट मॉडल का सामान, बड़े फ्रिज पर 10 से 15 हजार और एलईडी पर 3 हजार रुपए तक की छूट
हनुमानगढ़। दीपावली के त्योहार को देखते हुए बाजार में खरीदारी का उत्साह बढ़ने लगा है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर को आधुनिक उपकरणों से सजाने या पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान को बदलने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। हनुमानगढ़ जंक्शन में टाउन रोड स्थित एलजी के एकमात्र अधिकृत विक्रेता के प्रतिष्ठान पर कंपनी के विभिन्न उत्पादों की खरीद पर आकर्षक छूट दी जा रही है। त्योहार के इस विशेष अवसर पर ग्राहक फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खरीद पर शानदार ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

प्रतिष्ठान के संचालक सचिन कौशिक ने बताया कि उनके यहां एलजी कंपनी के सभी प्रमुख उत्पाद उपलब्ध हैं। इनमें फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी टीवी सहित घरेलू उपयोग के अनेक आधुनिक उपकरण शामिल हैं। ग्राहकों की जरूरत और पसंद को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठान पर कंपनी के नवीनतम मॉडल उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। खास बात यह है कि यहां दो से तीन माह पहले निर्मित उत्पाद उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे ग्राहकों को नए मॉडल खरीदने का अवसर मिल सके।
बड़े फ्रिज की खरीद पर 15 हजार रुपए तक की बचत
दीपावली के अवसर पर कंपनी की ओर से ग्राहकों के लिए विशेष छूट दी जा रही है। सचिन कौशिक ने बताया कि बड़े फ्रिज की खरीद पर करीब 10 हजार से 15 हजार रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, एलईडी टीवी की खरीद पर भी ढाई हजार से तीन हजार रुपए तक की छूट दी जा रही है। विशेष रूप से 55 इंच और 43 इंच की एलईडी टीवी पर आकर्षक ऑफर उपलब्ध हैं। इन छूटों के चलते ग्राहक त्योहार के मौके पर अपनी पसंद के आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद खरीदकर अच्छी बचत कर सकते हैं।
लेटेस्ट मॉडल और त्योहार की छूट का मिलेगा लाभ
सचिन कौशिक ने बताया कि दीपावली पर ग्राहकों को बेहतर खरीदारी का अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कंपनी के उत्पादों पर विशेष छूट दी जा रही है। ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार विभिन्न उत्पादों के मॉडल और कीमतों की जानकारी लेकर खरीदारी कर सकते हैं। उन्होंने ग्राहकों से अपील की कि दीपावली की खरीदारी करने से पहले एक बार टाउन रोड स्थित उनके प्रतिष्ठान पर अवश्य विजिट करें और एलजी के नवीनतम उत्पादों के साथ उपलब्ध आकर्षक ऑफर का लाभ उठाएं।
