हनुमानगढ़। आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी राजस्थान ने संगठनात्मक विस्तार के तहत धन्ने सिंह राठौड़ को बीकानेर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। उन्हें बीकानेर संभाग के साथ-साथ हनुमानगढ़ जिले की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने धनेश सिंह की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बीकानेर संभाग और हनुमानगढ़ जिले में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सकेगा। पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि धन्ने सिंह राठौड़ संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और चुनावी रणनीति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि धनेश सिंह अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के बल पर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी और वे पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सफल होंगे।
