हनुमानगढ़। मां भद्रकाली मंदिर में चल रहे चैत्र नवरात्र मेले में हनुमानगढ़ सेवा समिति (भारत क्लब) का आठ दिवसीय भंडारे अनवरत जारी है। सोमवार को पांचवें नवरात्र के मौके पर भंडारे का शुभारंभ 31 कन्याओं के पूजन के साथ किया गया। मुख्य यजमान सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता व अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष सुभाष बंसल, सेवा विकलांग से जुड़े हेमंत गोयल व सुभाष सिंगला ने सपरिवार 31 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर भंडारे की शुरुआत की। इस मौके पर समिति पदाधिकारियों ने अतिथियों का साफा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम में मेला प्रभारी रामकुमार मंगवाना, अध्यक्ष मदन गोपाल जिंदल, सचिव सुनील धूड़िया, कोषाध्यक्ष अनिल जिंदल सहित भगवान सिंह खुड़ी, मनी शंकर जलंधरा, नितिन बंसल, बजरंग सिंह, विनोद गर्ग, रमेश काठपाल, डॉ. संतोख सिंह, नवीन मिड्डढा, जितेंद्र जिंदल, रंजन सैन, गणेश बागड़ी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। समिति सचिव सुनील धूड़िया ने बताया कि समिति की ओर से भद्रकाली मेले में सेवाभावी कार्यां की श्रृंखला में वर्ष 2022 से दिव्यांग एवं बीमार श्रद्धालुओं के लिए व्हील चेयर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को समिति के सदस्यों ने दिव्यांग श्रद्धालुओं को व्हील चेयर पर बैठाकर मां भद्रकाली के दर्शन करवाए।
