पीलीबंगा। पीलीबंगा ब्लॉक के गांव रामपुरा रंगमहल की बेटी डॉ. पूनम प्रजापति को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों और महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए ‘नारी रत्न अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बाल युवा नारी जागृति मंच और प्रकृति भक्त फाउंडेशन, दिल्ली की ओर से आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। संस्था के निदेशक मुकेश कुमार भोगल और राजेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में देशभर सहित राजस्थान की करीब 100 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इंद्राज रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि नजफगढ़ विधायक नीलम पहलवान उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट से जुड़ी लड़कियों तथा राजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डिम्पल अनुपम, सुहाना प्रजापति, आईना अठवाल, सुगना देवी, पूनम भाटी, किरण बाला, दुर्गा देवी वर्मा, नीलम, संजू, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर संजू रमेश प्रजापति, पेपर मेक आर्टिस्ट सूरज देवी प्रजापति, शंकर लाल वर्मा, सिलोचना देवी, संदीपा, वीरपाल, पूनम माहर, हेल्थ कोच गीता वर्मा सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं। इसके साथ ही सामाजिक कार्यों और महिलाओं को आगे बढ़ाने में योगदान देने वाले रामकरण प्रजापति सहित कई गणमान्य नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं और अतिथि मौजूद रहे।
