हनुमानगढ़। जंक्शन निवासी पुनीत शर्मा को सामाजिक सेवा एवं प्रबंधन क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पीएचएचडी मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन की ओर से मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया है। संस्था की ओर से जारी प्रमाण-पत्र के अनुसार यह सम्मान प्रबंधन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समाज के प्रति समर्पण, ईमानदारी तथा राष्ट्रहित में दिए गए विशेष योगदान को मान्यता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदान किया गया है। संस्था की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि पुनीत शर्मा ने अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए समाज के विकास और जनहित से जुड़े कार्यांे में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके इसी समर्पण और सेवाभाव को देखते हुए संस्था ने उन्हें मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया है। मानद डॉक्टरेट सम्मान प्राप्त होने पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने डॉ. पुनीत शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं उनकी इस उपलब्धि को हनुमानगढ़ जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया गया।
